हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक बढ़ा दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को होगी। नौ अगस्त तक परीक्षार्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। तय शेड्यूल के मुताबिक 31 अगस्त परिणाम घोषित करने की और आठ सितंबर मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में दो दिन रहेगी छुट्टी
हिमाचल प्रदेश विवि के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के बाद 23 और 24 जुलाई को अवकाश रहेगा। समारोह की तैयारी के लिए विवि प्रशासन ने कर्मचारियों की दो दिन की छुट्टी के रोज कार्यालय बुलाने के आदेश जारी किए थे।