फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बेहतर होगी अर्थव्यवस्था, निबंध लिखकर बताएंगे विद्यार्थी

Sat, 08 Sep 2018 12:36 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था कैसे बेहतर होगी। इस पर युवाओं के सुझाव लिए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरबीआई पॉलिसी चैलेंज विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाएगा। प्रतियोगिता तीन चरण में होगी। पहले चरण में क्षेत्रीय दौर होगा।

विज्ञापन


इसमें तीन या चार छात्रों के समूह को एक निर्धारित विषय पर निबंध लिखना होगा। निबंध लगभग 2000 शब्द में लिखना होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

क्षेत्रीय दौर के लिए भारतीय बैंकिंग क्षेत्र-चुनौतियां और अवसर विषय रहेगा। विद्यार्थी निबंध अंग्रेजी और हिंदी भाषा में लिख सकते हैं। सबसे बेहतर निबंध लिखने वाली टीम जोनल दौर के लिए चयनित की जाएगी। क्षेत्रीय दौर की टीमों को विशेषज्ञों के एक पैनल के समक्ष एक पेपर प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम आरबीआई एक फरवरी 2019 को दिल्ली में करेगा। वहां टीमों को विशेषज्ञों के प्रश्नों के उत्तर भी देने होंगे। जहां से राष्ट्रीय दौर के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का अंतिम दौर फरवरी-मार्च के माह में मुंबई में प्रस्तावित है। 

प्रतियोगिता में कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला किसी भी संकाय या विषय का विद्यार्थी भाग ले सकता है। प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि आरबीआई पॉलिसी चैलेंज-2019 के बारे में पत्र आया है। छात्रों को आवेदन करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


आरबीआई की इस वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
fiddshimla@rbi.org.in
saurbh garg@rbi.org.in

एक कॉलेज से एक ही टीम ले सकेगी हिस्सा
प्रतियोगिता में एक कॉलेज या स्कूल से एक ही टीम हिस्सा ले सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें