फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती के लिए इस दिन से होगी शारीरिक परीक्षा

Mon, 10 Jun 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग सर्कल हमीरपुर के तहत वन रक्षक के पद भरने के लिए शारीरिक परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। यह 22 जून तक चलेगी। हमीरपुर सर्कल के तहत वन रक्षक के 11 पद भरे जाने हैं। शारीरिक परीक्षा हमीरपुर के बडू मैदान में होगी।

विज्ञापन


वन विभाग ने 9130 उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए हैं। वन रक्षक की भर्ती पहले मार्च में थी। आचार संहिता के चलते इसे स्थगित किया गया था। अब आचार संहिता हटने के बाद विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है।

वन विभाग सर्कल हमीरपुर के तहत उपमंडल ऊना, देहरा और हमीरपुर में वन रक्षक के 11 पद भरने के लिए शारीरिक परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इसमें अनारक्षित 6, भूतपूर्व सैनिक के बच्चों के लिए 2, होमगार्ड के लिए 1, स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों के लिए दो और आईआरडीपी के लिए दो पद हैं।
विज्ञापन


22 जून को शारीरिक परीक्षा समाप्त होने के बाद 30 जून को लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए विभाग शेड्यूल जारी करेगा। हमीरपुर के बडू में स्थित मैदान में सुबह 7:30 बजे शारीरिक परीक्षा शुरू हो जाएगी।

उधर, वन अरण्यपाल हमीरपुर अनिल जोशी ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्र और फोटो सहित मैदान में पहुंचना होगा। 22 जून तक शारीरिक परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें