नेशनल एलिजिविलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) की हिमाचल विश्वविद्यालय ने प्रदेश की मेरिट सूची बुधवार को जारी कर दी है। संयुक्त स्टेट मेरिट में ईशिता आजाद पहला स्थान हासिल कर प्रदेश की टॉपर बनी है। ईशिता ने नीट परीक्षा मेरिट में 187वां रैंक पाया था।
शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कुल 3104 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एचपीयू ने श्रेणी वार मेरिट लिस्ट जारी कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। एमबीबीएस की सरकारी कॉलेजों में 720 सीटें हैं, जबकि बीडीएस की 75 हो सकती हैं।
प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को नीट के आधार पर जारी की गई मेरिट पर ही पांच जुलाई से विवि में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मेरिट में पहला स्थान हासिल करने वाली ईशिता आजाद कांगड़ा जिले के महाकाल बैजनाथ की रहने वाली हैं। मेरिट में कांगड़ा के ही पंचरुखी के श्रदुल पंडित ने दूसरा, अल्का ने तीसरा, उदय प्रताप सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया है।
वहीं स्टेट मेरिट में अमन ठाकुर ने पांचवां, रूहानी ने छठा,विशाल सिमर ने सातवां और सोनल ठाकुर ने आठवां स्थान पाया है। इसके अलावा मेरिट में नौवें रैंक पर इरिका राणा और मीनाक्षी वाधवा ने दसवां रैंक पाया है।
मेरिट में अरुल सूद, यामिनी शर्मा, विपुल केस्टा, हरलीन कौर, रोहित वर्मा और रिया शर्मा ने क्रमश: ग्यारहवां, बारहवां, तेहरवां, चौदहवां, पंद्रहवां और सोलहवां रैंक हासिल किया है।