फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, पहुंचे यहां

Mon, 13 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बेस कॉरपोरेशन सोलन की कंपनी युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी वर्कर के 100 पद भरने जा रही है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बेस कॉरपोरेशन सोलन की कंपनी युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी वर्कर के 100 पद भरने जा रही है। प्रदेश भर से युवा साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 14 जून को रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी सुबह दस बजे से युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। कंपनी ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास रखी गई है। आईटीआई डिप्लोमाधारक भी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। कंपनी ने उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की है। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 5100 रुपये मासिक वेतन देगी।
विज्ञापन


साथ ही चयनित उम्मीदवारों को गाड़ी, कैंटीन तथा ईपीएफ की सुविधा दी जाएगी। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र के माध्यम से कंपनी ने ज्वाइनिंग की तिथि बताई जाएगी।

सुजानपुर रोजगार कार्यालय में 15 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे। सोलन की कंपनी युवाओं के साक्षात्कार लेगी। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 5100 रुपये मासिक वेतन देगी। - वीपी राणा, जिला रोजगार अधिकारी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें