इग्नू के सर्टिफिकेट कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया में 15 जून तक बिना लेट फीस के प्रवेश लिया जा सकेगा।
- फोटो : Demo pic
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के सर्टिफिकेट कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया में 15 जून तक बिना लेट फीस के प्रवेश लिया जा सकेगा। इसके बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों से तीन सौ रुपये लेट फीस ली जाएगी।
लेट फीस के साथ तीस जून तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा इग्नू के अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए तय 17 अगस्त तक बिना लेट फीस के प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद 31 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले छात्रों से तीन सौ रुपये लेट फीस ली जाएगी।
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र और समस्त स्टडी सेंटर में प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए गए हैं।