फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

Fri, 26 Apr 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रेनबो आईटीआई नगरोटा बगवां में एक मई को निजी कंपनी रोजगार मेला लगाएगी। आईटीआई पास युवाओं को इसमें रोजगार दिया जाएगा। कंपनी फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, पेंटर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक और मेकेनिकल व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षु साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन


संस्थान के प्रधानाचार्य भगवंत सिंह ने बताया कि साल 2017 और 2018 में पास आउट हुए प्रशिक्षु साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 2019 में पास आउट होने वाले प्रशिक्षु भी साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी 14000 रुपये मासिक वेतन देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सुबह साढ़े नौ बजे तक आईटीआई पहुंचना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें