पूर्व में प्रशिक्षण केंद्र ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई थी। विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने बताया कि यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पेपर एक की तर्ज पर प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण बैच की प्रवेश परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे।
डॉ. वर्मा ने कहा कि पूर्व में प्रशिक्षण बैच चयन को 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा तय की गई थी। अब प्रवेश परीक्षा तीस अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे होगी। 70 छात्रों के प्रथम बैच को इस परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा।
मेरिट तीन मई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। तीन मई को चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर दिया जाएगा। सात मई से नियमित प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसमें दिल्ली की संकल्प संस्था की और से प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है।