फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए इस दिन से करें आवेदन

Tue, 03 Apr 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के बीबीएस और बीसीए कोर्स का प्रवेश शैड्यूल जारी हो गया है।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) के बीबीएस और बीसीए कोर्स में प्रवेश को दस अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


यह प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। 2016 में एशिया के मोस्ट ट्रस्टेड बिजनेस स्कूल अवार्ड प्राप्त संस्थान में चल रहे दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दो जून को विवि में होगी।दस अप्रैल से विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। 

संस्थान के इन दोनों कोर्स में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 60-60 सीटों वाले इन दोनों कोर्स में दस विदेशी और दस सीटें एनआरआई छात्रों के लिए रहेगी। जिसमें विदेशी छात्रों के आवेदन दूतावास के माध्यम से ही स्वीकार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस कोर्स में कितनी सीटें

कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि 40-40 सीटें सब्सिडाइज्ड श्रेणी से भरी जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से पहले प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जानी है। बीस जून से काउंसलिंग और साक्षात्कार की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

बीबीए कोर्स में 50 अंक की लिखित परीक्षा की मेरिट देखी जाएगी, जबकि शेष 50 अंक में तीस अंक की अकादमिक मेरिट और दस अंक का जीडी और दस अंक का साक्षात्कार होगा। बीसीए कोर्स में लिखित परीक्षा की मेरिट ही प्रवेश का आधार होगा। 

वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी हर जानकारी 
इन दोनों कोेर्स से संबंधित हर जानकारी यूसीबीएस की वेबसाइट wwww.ucbs.org पर उपलब्ध करवाई गई है। आवेदन के लिए जमा दो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें