फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: बीएड और यूजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Mon, 21 Jun 2021 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

इस बार कॉलेजों में एक जुलाई से शुरू होने वाली यूजी फाइनल ईयर की परीक्षाओं को देखते हुए विवि से संबद्ध सभी सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमएड और इक्डोल की वार्षिक प्रणाली में जनवरी बैच के प्रशिक्षुओं की परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है। बीएड की परीक्षाएं 7 जुलाई से शुरू होंगी और जुलाई अंत तक चलेंगी। इस बार कॉलेजों में एक जुलाई से शुरू होने वाली यूजी फाइनल ईयर की परीक्षाओं को देखते हुए विवि से संबद्ध सभी सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन


इससे ये परीक्षाएं पूरे कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए करवाई जाएंगी। बीएड और एमएड की परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 75 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें करीब 16 हजार प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। एक साथ शुरू हो रही यूजी और बीएड, एमएड की परीक्षाओं के चलते आवश्यक दूरी और संक्रमण से बचाव के पूरे बंदोबस्त के साथ परीक्षाएं संचालित करने के लिए विवि ने सभी केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बीएड और एमएड की परीक्षा का शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।  इसे वे डाउनलोड कर सकेंगे। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीएड का परीक्षा शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपने परीक्षा रोलनंबर भी डाउनलोड कर सकेंगे। बीएड के इन प्रशिक्षुओं की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी लंबित हैं, जो जून माह में हो जानी चाहिए थी। पहले और तीसरे सेमेस्टर की पूर्व में 17 अप्रैल से होने वाली परीक्षाओं को कोरोना के केस बढ़ जाने के कारण विवि को स्थगित करना पड़ा था। विवि प्रशासन बीएड पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं निपटाने के बाद दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी आयोजित करेगा, मगर प्रशिक्षुओं की फाइनल टीचिंग प्रेक्टिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


यूजी का फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश विवि ने स्नातक डिग्री कोर्स की एक जुलाई से शुरू होने वाली बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और ऑनर्स कोर्स का फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें कंप्यूटर, अर्थशास्त्र की एक दो परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। ये परीक्षाएं अब छह की जगह आठ जुलाई तक जारी रहेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रही है। विवि ने 15 जून को संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी किया था। जिस पर आपत्तियां आने के बाद किए गए आंशिक बदलाव कर फाइनल डेटशीट को जारी किया गया है। 

एचपीयू मेट के लिए 12 जुलाई तक आवेदन 
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीए कोर्स में सत्र-2021 में प्रवेश के लिए होने वाली एचपीयू मेट-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बारह जुलाई तक बढ़ा दिया है। ऑनलाइन फार्म में किसी तरह की गलती में सुधार के लिए 13 से 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल संस्थान की ओर से जारी किए मोबाइल नंबर 94599-82002 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें