इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को जुलाई परीक्षा के लिए सीए 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org के जरिए सीए फाउंडेशन, सीए इंटर और सीए फाइनल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई सीए फाउंडेशन, आईसीएआई सीए इंटर या आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।