हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग ने एमए एजूकेशन की दिसंबर माह में होने वाली परीक्षा तिथियों में आंशिक बदलाव कर इसे पुन: अधिसूचित किया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
एमए एजूकेशन प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने प्रदेशभर के करीब एक दर्जन कॉलेजों में शुरू किए गए बीवॉक कोर्स की सेमेस्टर अंत परीक्षा की संशोधित डेटशीट भी जारी की है।
इस कोर्स की दो परीक्षाओं की तिथि बदली गई है। वहीं एचपीयू ने बीपीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन संशोधित और नई जारी की गई परीक्षाओं की डेटशीट विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।