फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि: दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Sat, 28 Aug 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

विद्यार्थी तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थान की सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके आधार पर शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) सहित अन्य विषयों की दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यकारी कुलपति अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद जो सीटें खाली रही हैं, उन्हें भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाई जा रही है।

विज्ञापन


कहा कि बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अपने दस्तावेज एक सितंबर तक अपलोड कर सकते हैं।

विद्यार्थी तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थान की सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके आधार पर शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। दूसरे चरण की मेरिट सूची तीन सितंबर को जारी की जाएगी। चार से आठ सितंबर सायं पांच बजे तक विद्यार्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें