हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। पोस्ट कोड 880 प्रेस डफ्टरी और पोस्ट कोड 921 प्रेस डफ्टरी के पदों को भरने के लिए आयोग ने 5 दिसंबर, 2021 को लिखित परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया था।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 849 के तहत जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पांच पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 18 जुलाई, 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले 18 अभ्यर्थियों का चयन 17 दिसंबर को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर हैं- 849000200, 849000209, 849000307, 849000630, 849000776, 849000818, 849000823, 849001138, 849001182, 849001201, 849001462, 849001963, 849002012, 849002022, 849002142, 849002207, 849002394, 849002683
दो पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाएं रद्द, सिर्फ मूल्यांकन परीक्षा होगी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। पोस्ट कोड 880 प्रेस डफ्टरी और पोस्ट कोड 921 प्रेस डफ्टरी के पदों को भरने के लिए आयोग ने 5 दिसंबर, 2021 को लिखित परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया था। अब इन तिथियों को ये परीक्षाएं नहीं होंगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने 15 सितंबर 2021 को इन दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। कम आवेदन के कारण आयोग अब सीधे पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा ही लेगा।