फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भाषा अध्यापक और स्टाफ नर्स भर्ती के लिए अब तक 20 तक आवेदन

Fri, 07 May 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

अब आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। आयोग ने शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल समेत विभिन्न श्रेणियों के 379 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। प्रदेश में शुक्रवार से लागू कोरोना कर्फ्यू के चलते चयन आयोग ने यह निर्णय लिया है। इससे पूर्व 10 अप्रैल से 9 मई 2021 की रात 11:59 बजे तक ही इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। अब आयोग ने इसे बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। आयोग ने शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल समेत विभिन्न श्रेणियों के 379 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 893 से लेकर 924 के अंतर्गत 32 विभिन्न पोस्ट कोड में इन पदों के लिए 8 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 90 पद, फार्मासिस्ट एलोपैथी के 100, जेओए के 23, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-दो के 29, दमकल विभाग में फायरमैन के 43, शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक के 9 और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल के 10 पदों 32 विभिन्न पोस्ट कोड में 379 पद भरे जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अभ्यर्थी अब 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें