फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: जेल सहायक अधीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Fri, 06 Apr 2018 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेल सहायक अधीक्षक भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 520 के तहत सहायक अधीक्षक के चार पदों को भरने के लिए वर्ष 2016 में आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन


आयोग को 1215 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 790 योग्य पाए गए थे। इसके बाद आयोग ने 23 फरवरी 2018 को छंटनी परीक्षा का आयोजन किया। इसमें से केवल 262 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 528 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर पंद्रह अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों की पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होने के बाद पूर्ण रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। 
विज्ञापन


मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर इस प्रकार हैं- 520000009, 520000034, 520000072, 520000127, 520000130, 520000160, 520000187, 520000314, 520000428, 520000474, 520000530, 520000644, 52000064न5, 520000646, 520000725

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें