हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 12 सितंबर से तीनों कक्षाओं के नए प्रविष्ठ, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार और री-अपीयर के परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं शुरू होंगी। 12 सितंबर को आठवीं की अंग्रेजी, 13 को सामाजिक विज्ञान, 14 को संस्कृत, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 18 को विज्ञान, 19 को कला और गृह विज्ञान विषय के पेपर होंगे। दसवीं कक्षा का पेपर भी 12 को अंग्रेजी, 13 को संस्कृत, 14 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 18 को सामाजिक विज्ञान, 19 को कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।