फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Fri, 02 Jun 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। बी-फार्मेसी एलोपैथी और बी-फार्मेसी आयुर्वेद की काउंसलिंग का प्रथम चरण 20 जून से शुरू होगा। 3 जुलाई को बीटेक, एम-फार्मेसी, एमबीए और एमसीए में 17 जुलाई, जबकि एमटेक में 18 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


इसी तरह एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बी-फार्मेसी डायरेक्ट एंट्री और बी-फार्मेसी आयुर्वेदा के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा होगी। बी-फार्मेसी लेटरल एंट्री 22 जुलाई, बीटेक डायरेक्ट एंट्री 27 जून, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए डायरेक्ट एंट्री और एमसीए लेटरल एंट्री के लिए 11 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। 

तकनीकी विवि से संबद्ध प्रदेश के 18 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, 16 फार्मेसी, 8 एमबीए और 4 एमसीए कॉलेजों में काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। उधर, तकनीकी विवि के डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा ने कहा कि काउंसलिंग का शेड्यूल और ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें