फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय: पीजी में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 11 सितंबर को होगी परीक्षा

Sun, 05 Sep 2021 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय 11 सितंबर को पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा करवाएगा। परीक्षा 23 विषयों के लिए होगी।  हर विषय में 33 सीटें रहेंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी कोर्सों के लिए देश भर में 11 सितंबर को प्रवेश परीक्षा लेगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ और जम्मू सहित देश भर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय 11 सितंबर को पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा करवाएगा। परीक्षा 23 विषयों के लिए होगी।  हर विषय में 33 सीटें रहेंगी। सीयू के पास इस प्रवेश परीक्षा के लिए 12 हजार के करीब आवेदन पहुंचे हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसके अलावा शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, पालमपुर, धर्मशाला, देहरा, शाहपुर और चंबा जिला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 के में जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। 
विज्ञापन


पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा देश भर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों में होगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश भर में भी केंद्रों की स्थापना की गई है। परीक्षा में 12 हजार के करीब अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, केंद्रीय विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें