एचपीयू ने एमकॉम की अधूरी डिग्री को पूरा करने के लिए परीक्षा देने का मौका दिया है। इसके लिए छात्र को 20,000 रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस देनी होगी। विवि की कार्यकारिणी परिषद की 30 जून को हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ऐसे छात्र जो निर्धारित चार साल में अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।
विवि सितंबर माह में संभावित पीजी डिग्री कोर्सों के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया है। विवि की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई है, 31 अगस्त तक परीक्षार्थी बिना लेट फीस फार्म भर सकेंगे।
एमए, एमएससी गणित की डिग्री पूरी करने को 31 अगस्त तक आवेदन
एमए, एमएससी गणित की अधूरी डिग्री पूरी करने को परीक्षा देने के दिए गए दो मौकों में से शेष बचे मौके के लिए 31 अगस्त तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। इसके लिए दस हजार रुपये फीस निर्धारित की गई थी। ये परीक्षार्थी भविष्य में होने वाली परीक्षा में अपीयर हो सकेंगे। इसकी अधिसूचना विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।