फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए इस दिन होगी परीक्षा

Mon, 30 Apr 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए दसवीं और जमा दो पासआउट युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा कोर्सों के लिए 27 मई को सुबह दस बजे प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले ही डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज से दसवीं और जमा दो पासआउट युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। 7 मई को अभ्यर्थी चालान ऑनलाइन प्राप्त करें। 9 मई तक चालान सहित फीस एसबीआई बैंक में जमा करवानी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भी चालान और फीस जमा करवा सकते हैं। 27 मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही डिप्लोमा कोर्स कर पाएंगे।

पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रवेश परीक्षा के लिए केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथेमैटिक्स, बायोलॉजी में जमा दो पास आउट विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने बताया कि दसवीं और जमा पास आउट विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसमें उत्तीर्ण रहने वाले छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें