फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग मास्टर और क्राफ्ट्समैन भर्ती का रिजल्ट घोषित

Thu, 13 Sep 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने ड्राइंग मास्टर और क्राफ्ट्समैन दोनों भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 96 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड 637 के तहत सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश भर से आयोग को 6039 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 5435 आवेदन ही सही पाए गए। आयोग ने 14 जुलाई 2018 को छंटनी परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 968 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
 

क्राफ्ट्समैन के पदाें के लिए इनका हुआ चयन

आयोग ने 308 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किया है।चयन आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन में मास्टर क्राफ्ट्समैन के दो पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

आयोग ने  पोस्ट कोड 555 के तहत इन दो पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे। 25 आवेदन आने के बाद केवल 14 आवेदन ही योग्य पाए गए।

जिन्हें सीधे मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। 14 अगस्त 2018 को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में रोलनंबर 555000001 सुरेश कुमार भारद्वाज और रोलनंबर 555000006 जीवन कुमार को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 598 के तहत जूनियर ऑडिटर के छह पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग ने सितंबर 2017 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके बाद 13 मई 2018 को लिखित परीक्षा और 13 अगस्त को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।

मेरिट के आधार पर जिन छह अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनमें रोलनंबर 598000060 शमशेर चंद, 598000139 राकेश कुमार, 598000340 चंद्र शेखर, 598000562 अभिषेक कुमार, 598001441 रीना देवी और रोलनंबर 598001665 मुकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें