अचार संहिता शुरू होने से के एक दिन बाद ही प्रदेशाध्यक्ष अचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें करने में लगे हैं। कहा कि तीन अक्तूबर को धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर विचार-विमर्श करेगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा के बयान के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबां में झांके, फिर दूसरों पर आरोप लगाए। उप चुनावों में हार देखकर कांग्रेस बौखला गई है। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। अचार संहिता शुरू होने से के एक दिन बाद ही प्रदेशाध्यक्ष अचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें करने में लगे हैं। कहा कि तीन अक्तूबर को धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। हर सीट के लिए किसी एक उम्मीदवार का नाम चयन किया जाएगा। अगर इससे ज्यादा नाम पर विचार होता है तो सहमति न बनने पर पैनल बनाकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को उम्मीदवारों के नाम की सूची भेजी जाएगी। कहा कि अलका लांबा का बयान विरोधाभासी है। एक तरफ कह रही हैं कि गुजरात में तीन हजार किलो और हिमाचल में तीन सौ किलो नशा पकड़ा गया। दूसरी तरफ, सरकार पर नशा माफिया का साथ देने का निराधार आरोप लगा रही हैं। कहा कि इतना नशा पकड़ा जाना सरकार की उपलब्धि है। कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और हिमाचल में वहीं से नशा आता है।