इक्डोल बीएड प्रवेश कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच और समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तय किए गए शेड्यूल के अनुसार 8 नवंबर को पीजी और यूजी क्वालीफाइंग परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर सामान्य, एससी, एसटी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की मेडिकल की दस से 12 बजे तक काउंसलिंग होगी।
इक्डोल ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। 8 से 13 नवंबर तक विवि के इक्डोल भवन में काउंसलिंग होगी। इक्डोल बीएड प्रवेश कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच और समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तय किए गए शेड्यूल के अनुसार 8 नवंबर को पीजी और यूजी क्वालीफाइंग परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर सामान्य, एससी, एसटी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की मेडिकल की दस से 12 बजे तक काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
नॉन मेडिकल की 12 से 2 बजे तक और वाणिज्य संकाय की ढाई से पांच बजे तक काउंसलिंग होगी। 65 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों की कला संकाय की सीटों के लिए 9 नवंबर को सुबह दस से दोपहर बाद पांच बजे तक काउंसलिंग होगी। इसके अलावा 10 नवंबर को कला संकाय की सीटों के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों की क्वालीफाइंग एग्जाम में 55 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित करने वालों की काउंसलिंग होगी। प्रो. कटोच ने कहा कि 11 नवंबर को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालीफाइंग एग्जाम में सामान्य श्रेणी के 50 फीसदी या इससे अधिक, आरक्षित श्रेणी के 45 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले उम्मीदवारों की काउंसलिंग होगी। 13 नवंबर को इक्डोल बीएड कोर्स की सभी संकाय की वेटिंग लिस्ट को इक्डोल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
इक्डोल से बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन फार्म की दो प्रतियां और प्रोस्पेक्टस के पेज नंबर 9 में दिए गए दस्तावेज साथ लाने होंगे। प्रवेश कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने कहा कि बीएड प्रवेश में आरक्षण रोस्टर को लागू कर रहा है। आरक्षण मूल हिमाचलियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
इन सर्विस उम्मीदवारों को ये शर्त करनी होगी पूरी
इक्डोल बीएड कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने वाले इन सर्विस उम्मीदवारों(शास्त्री/विशिष्ट शास्त्री/ आचार्य/ ज्योतिशाचार्यं और भाषा अध्यापक/प्रभाकर) बिना ओटी ट्रेनिंग और एटी ट्रेनिंग बीएड में प्रवेश के लिए एनसीटीई के नियमों मेंपात्र नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग न लें।