यूनिवर्सिटी की ओर से छात्राओं की कॉलेज च्वाइस आने के बाद 27 नवंबर तक पहले राउंड की एडमिशन के लिए कॉलेज अलॉट कर दिए जाएंगे, ताकि सभी को पता चल सके कि उनको किस कॉलेज में जाना है और किस तरह से एडमिशन होगी।
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से बीएससी और एमएससी नर्सिंग करने वाली अभ्यर्थियों से उनके पसंद के कॉलेज बताने के लिए कहा गया है। छात्राओं से कहा गया है कि वह 23 नवंबर तक अपने पसंद के कॉलेज बताएं ताकि वहां पर उनको अलॉटमेंट दी जा सके।
विज्ञापन
प्रबंधन ने बताया कि मेडिकल विवि की ओर से एक दिसंबर को पहले राउंड की एडमिशन की जाएगी और छात्राओं को उनके कॉलेज अलॉट कर दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से छात्राओं की कॉलेज च्वाइस आने के बाद 27 नवंबर तक पहले राउंड की एडमिशन के लिए कॉलेज अलॉट कर दिए जाएंगे, ताकि सभी को पता चल सके कि उनको किस कॉलेज में जाना है और किस तरह से एडमिशन होगी।
उधर, एक दिसंबर के बाद तुरंत दूसरे राउंड की एडमिशन के लिए भी प्रकिया को शुरू कर दिया जाएगा। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनर प्रवीण ने बताया कि इस बार काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन हुई है। छात्राओं से उनके पसंद के कॉलेज की डिटेल मांगी गई है।