फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, टेंशन छोड़ें बस यहां मिलाएं फोन

Wed, 23 Jan 2019 09:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने को हैं। तमाम छात्र तैयारी में आ रही समस्याओं की वजह से तनाव में हैं। अभिभावक भी समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे बच्चों की तैयारी कराएं। इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए सीबीएसई एक फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी में आ रही किसी भी परेशानी को लेकर छात्र सीधे सीबीएसई को फोन मिला सकते हैं। बोर्ड के काउंसलर आपके सवालों के जवाब देंगे। उत्तराखंड में न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को सीबीएसई ने काउंसलर बनाया है।

डॉ. सोना कौशल ने बताया कि परीक्षा के समय पर बच्चे तनाव का शिकार हो जाते हैं। वह मेहनत से पढ़ते हैं लेकिन फिर भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बच्चे ऐसे भी हैं जो कि यह नहीं समझ पा रहे कि तैयारी का पैटर्न कैसा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें फोन

कैसे समय का प्रबंधन हो। कैसे रिवाइज करें। कई अभिभावक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चे खेल में ज्यादा समय देते हैं, पढ़ाई मेें कम। ऐसे में न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों पर भी बोर्ड परीक्षा का दबाव बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी परेशानी से पार पाने के लिए छात्र या अभिभावक सीधे सीबीएसई को फोन कर सकते हैं। फोन करने का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का है। फोन पर सीबीएसई के काउंसलर आपके सवालों के जवाब देंगे।

यह है हेल्पलाइन का नंबर - 1800118004
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें