फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल योग ओलंपियाड में दम दिखाएंगे सूबे के 8 विद्यार्थी

Mon, 06 Jun 2016 11:30 AM IST
राजकुमार सेन/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
नेशनल योग ओलंपियाड
विज्ञापन
दिल्ली में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले नेशनल योग ओलंपियाड में सूबे के आठ विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें चार छात्राओं और चार छात्रों का चयन किया जाएगा। नेशनल योग ओलंपियाड के लिए चयन शिमला के पोर्टमोर स्कूल में 13 और 14 जून को होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में किया जाएगा।
विज्ञापन


नेशनल ओलंपियाड में 9वीं और 10वीं कक्षा के 14 से 16 वर्ष आयु के बच्चे ही भाग ले पाएंगे। इसमें चयन के लिए छात्रों को पहले जिला स्तर तथा बाद में प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। इसके आधार पर इन विद्यार्थियों का चयन नेशनल के लिए होगा। नेशनल योग ओलंपियाड में देश भर के स्कूलों के सैकड़ों  बच्चे भाग लेंगे।

देश में पहली बार हो रही योग ओलंपियाड के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर होने वाली योग स्पर्धा के आयोजन को आदेश जारी कर दिए हैं। बिलासपुर जिला में जिला स्तरीय योग प्रतिस्पर्धा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) घुमारवीं में आठ जून को होगी। जिला स्तरीय योग स्पर्धा से चयनित पांच लड़के तथा पांच लड़कियां शिमला के पोर्ट मोर में स्कूल में 13 व 14 जून को होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


जहां से चार छात्र तथा चार छात्राओं का चयन नेशनल योग ओलंपियाड के लिए होगा। उधर, एडीपीईओ धर्मपाल वधान ने बताया कि 21 जून को दिल्ली में होने वाले नेशनल योग ओलंपियाड में प्रदेश की चार लड़कियां तथा चार लड़के भाग लेंगे। जिल स्तर पर योग ओलंपियाड के लिए विभाग को आदेश पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें