फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Campus Interview: आईटीआई नूरपुर और रोजगार कार्यालय ऊना में इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

Tue, 24 May 2022 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)/ऊना

सार

हिमाचल प्रदेश के दो जिलो में निजी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इनमें युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
निजी कंपनी में नौकरी का मौका(सांकेतिक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के आईटीआई नूरपुर और जिला रोजगार कार्यालय ऊना में निजी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी।  राजकीय आईटीआई नूरपुर में 27 मई को गुजरात की कंपनी सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन नौकरी के लिए करेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 23 वर्ष की आयु के फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल जैसे व्यवसायों के चयन करेगी। उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में 10वीं और 12वीं कक्षा पास, आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर युवा भाग ले सकते हैं। कैंपस साक्षात्कार वाले दिन लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सीटीसी के रूप में 20,100 रुपये (13,924/- इन हैंड), सब्सिडी पर खाना, वर्दी कंपनी की ओर से दी जाएगी। 

विज्ञापन


उधर, मैसर्ज एचसीएल टेक्नोलॉजी जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 27 मई को कैंपस इंटरव्यू करवाएगी। कुशल बनाने के दौरान स्टाइपंड और इसके बाद चयनित उम्मीदवार को 2.20 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से ट्रेनी, आईटी इंजीनियर और एसोसिएट्स के पदों को भरा जाएगा। प्रशिक्षण अवधि छह से 12 महीने की होगी। इस दौरान 10 हजार रुपये स्टाइपंड प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके उपरांत चयनित युवाओं को 1.70 से 2.20 लाख रुपये का वेतन सालाना दिया जाएगा। 12वीं कक्षा में गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2021 और 2022 में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकता है। कैंपस इंटरव्यू 27 मई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में होगा। अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें