औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिमला में नौ दिसंबर को निजी कंपनियों में रोजगार पाने के लिए परिसर साक्षात्कार होंगे। इसमें निजी कंपनी विप्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि संस्थान में कोर्स पूरा कर चुके या कर रहे छात्रों का साक्षात्कार लेंगे।
कंपनी अपने बंद्दी स्थित प्लांट के लिए छात्रों का चयन करेगी। इसमें इलेक्ट्रिशियन फिटर ट्रेड के 50 युवाओं की अप्रेंटशिप ट्रेनिंग के लिए चुने जाएंगी। चयन की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू होगी।
इसमें इसमें ट्रेनी प्रशिक्षुओं की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होंगे। चुने जाने वाले ट्रेनीज को प्रतिमाह 5100 रुपये के साथ लंच और हॉस्टल की सुविधा मिलेगी।
इस परिसर साक्षात्कार में शामिल होने वाले छात्र तय तिथि को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता सहित पासपोर्ट साइज फोटो और तमाम आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा।