मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भी पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदान केंद्रों की स्टेटस रिपोर्ट भी मांग ली है।
निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम छह बजे के बाद से शराब की बिक्री पूरी तरह रुक जाएगी। शराब बिक्री पर रोक रविवार शाम छह बजे तक रहेगी। शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव आयोग के निर्र्देश पर इस संबंध में सभी शराब विक्रेताओं और डिस्टिलरियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूबे में 26 डिजिटलरी (शराब के प्लांट) पर केंद्रीय पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।