फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू मार्केट वेलफेयर कमेटी के चुनाव के लिए प्रचार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर जाकर एक-एक कारोबारी से कर रहे संपर्क
विज्ञापन


एक गुट से अजय और दूसरे गुट से अध्यक्ष पद सुरेंद्र उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टुटू मार्केट वेलफेयर कमेटी के 25 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए पैनलों की घोषणा के बाद प्रचार अभियान तेज हो गया है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी एक-एक दुकान पर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट तथा समर्थन की अपील कर रहे हैं। उम्मीदवार सोशल मीडिया का भी प्रचार के प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

एक गुट से अध्यक्ष पद के लिए अजय शर्मा, महासचिव पद के लिए कमल प्रीत कोहली, सह-सचिव पद के लिए सपना शर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहन सूद चुनाव मैदान में हैं। दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार, महासचिव पद के लिए देविंद्र सिंह, सहसचिव पद के लिए मीना ठाकुर और कोषाध्यक्ष पद के लिए जय देव सूद चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होगा। इस पद पर संतोष कुमार सर्वसम्मति से निर्वाचित हो चुके हैं, उनकी आधिकारिक घोषणा होना शेष है।
विज्ञापन


चुनाव के सुचारु संचालन के लिए पूर्व में गठित चुनाव समिति में दो और सदस्यों को शामिल कर इसकी संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। समिति में सुरेंद्र कुमार, राकेश वर्मा, यशपाल ठाकुर, श्याम लाल, रमेश कुमार, राम प्रकाश, कुलभूषण नेगी और रोहित कालिया शामिल हैं। समिति 25 जुलाई को लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाएगी। चुनाव में टुटू बाजार के 222 कारोबारी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन



पंजीकरण के बाद पहली बार हो रहे प्रत्यक्ष चुनाव
टुटू मार्केट वेलफेयर कमेटी के विधिवत पंजीकरण के बाद पहली बार कार्यकारिणी के चार पदों के लिए प्रत्यक्ष चुनाव करवाए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन हो चुका है। इससे पहले वर्ष 2015 में कमेटी के प्रत्यक्ष चुनाव हुए थे। इसके बाद वर्ष 2019 में कोरोना महामारी के चलते पिछली कार्यकारिणी को ही जिम्मेदारी जारी रखने पर सहमति बनी थी। अब कमेटी के पंजीकरण के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए चुनाव करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें