फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में एक लाख रोजगार देने के लिए कैबिनेट सब कमेटी की बैठक कल

Sun, 23 Apr 2023 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने पहले बजट में 25,000 सरकारी पदों को भरने का एलान किया है। इन पदों को भरने की तैयारियों को लेकर भी बैठक में मंथन होगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक लाख रोजगार देने को लेकर सोमवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी। इसमें नए रोजगार को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में मंत्री जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर रोजगार के अवसर तैयार करने के लिए मंथन करेंगे। कांग्रेस की एक और चुनाव गारंटी पर काम तेज हो गया है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहली ही कैबिनेट बैठक में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन


सोमवार को कमेटी की बैठक होगी। इससे पूर्व कैबिनेट सब कमेटी ने सभी विभागों से स्वीकृत पदों, रिक्त पदों और नए भरे जाने वाले पदों की जानकारी एकत्र करने को कहा था। संभावित है कि सोमवार की बैठक में कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के संबंध में जानकारी से कैबिनेट सब कमेटी को अवगत कराया जाएगा।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में पांच लाख रोजगार देने की गारंटी दी है। यह रोजगार सरकारी और निजी क्षेत्र में देने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने पहले बजट में 25,000 सरकारी पदों को भरने का एलान किया है। इन पदों को भरने की तैयारियों को लेकर भी बैठक में मंथन होगा।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकारी क्षेत्र में एक लाख से अधिक राेजगार के अवसर नहीं हैं। ऐसे में सरकार अपने कार्यकाल के पांच वर्षों में सरकारी क्षेत्र में एक लाख रोजगार दे सकती है। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर अधिक हैं। ऐसे में पांच साल के दौरान चार लाख रोजगार निजी क्षेत्र में तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें