फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रामलाल मारकंडा: मंडी सीट पर चला वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि का कार्ड

Wed, 10 Nov 2021 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा है कि मार्च 2022 तक पांच हजार युवाओं को कौशल विकास निगम के माध्यम से नौकरियां दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी शिक्षा और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा है कि मंडी संसदीय सीट पर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि का कार्ड चला है। बुधवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मारकंडा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कुछ महिला मंडलों ने कहा कि विधानसभा में आपको वोट देंगे। अभी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर वोट कांग्रेस को देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को श्रद्धांजलि के नाम पर बार-बार वोट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


वर्ष 2022 के चुनावों में दोबारा भाजपा सत्ता में आएगी। मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हमारे पास एक साल का समय है। उपचुनावों की जीत से कांग्रेस को आक्सीजन जरूर मिली है लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि कमियों को अब दूर किया जाएगा। सकारात्मक होकर काम किया जाएगा। मारकंडा ने कहा कि उपचुनाव के दौरान कार्यकर्त्ता भी खामोश थे।

मार्च 2022 तक पांच हजार युवाओं को नौकरियां दिलाएगा कौशल विकास निगम
तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा है कि मार्च 2022 तक पांच हजार युवाओं को कौशल विकास निगम के माध्यम से नौकरियां दिलाई जाएंगी। अगले वर्ष के अंत तक बीस हजार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसको लेकर जल्द ही कुछ कंपनियों और विभागों के साथ निगम एमओयू करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में बीए फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में निपुण करने के लिए ढाई माह का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। आईटीआई में भी कौशल विकास निगम की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मारकंडा ने बताया कि बीते रोज कौशल विकास निगम की बैठक में यह फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें