फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर समेत 6 नए आईआईएम खोलने को मंजूरी

Thu, 25 Jun 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हिमाचल के सिरमौर जिले समेत देश में छह नए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इन नए केंद्रों में दाखिला इसी सत्र से शुरू होगा। आईआईएम सिरमौर में दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन


इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस साल के आम बजट में की थी। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि नए केंद्र आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, बिहार के गया, पंजाब के अमृतसर, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, महाराष्ट्र के नागपुर और ओडिसा के संबलपुर में खोले जाएंगे।

15 जुलाई के शुरू होने वाले सत्र में प्रत्येक केंद्र में स्नातकोत्तर के लिए 140 छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले साल में इन कोर्स की सीट 560 तक कर दी जाए। फिलहाल देश भर में 14 आईआईएम हैं। इनमें सबसे पुराना कोलकाता और अहमदाबाद के संस्थान हैं जिनकी स्थापना 1961 में की गई थी।
विज्ञापन


प्रबंधन के अध्ययन के लिए उच्च कोटि का संस्थान खोलने की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसके बाद योजना आयोग ने इनकी स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें