राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के 217 पदों पर 10 अगस्त को उपचुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है। 217 पदों में से एक पद जिला परिषद सदस्य झाकड़ी-दो जिला शिमला, छह पद पंचायत समिति सदस्यों, 14 प्रधान, 17 उपप्रधान और 179 पंचायत वार्ड सदस्यों के भरे जाने हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के 217 पदों पर 10 अगस्त को उपचुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है। 217 पदों में से एक पद जिला परिषद सदस्य झाकड़ी-दो जिला शिमला, छह पद पंचायत समिति सदस्यों, 14 प्रधान, 17 उपप्रधान और 179 पंचायत वार्ड सदस्यों के भरे जाने हैं। 25 से 27 जुलाई तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इच्छुक प्रत्याशी 30 जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन स्वतंत्र चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। उम्मीदवारों को उनकी पसंद का चिह्न नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान 10 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक करवाया जाएगा। प्रधान, उपप्रधान एवं पंचायत सदस्य के पद की मतगणना 10 अगस्त को ही पंचायत मुख्यालयों पर और पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्य की मतगणना 12 अगस्त को खंड मुख्यालय पर सुबह 9:00 बजे होगी। अधिसूचना जारी होते ही शहरी निकाय वाले क्षेत्रों को छोड़कर जिला शिमला सहित चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।