फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज उपचुनाव में टिकट के लिए रस्साकशी तेज, ये हैं टिकट की दौड़ में

Tue, 14 Mar 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के टिकट को रस्साकशी तेज हो गई है। भाजपा से तीन तो कांग्रेस से चार लोग टिकट की दौड़ में हैं। भोरंज उपचुनाव घोषित होने के बाद नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 24 मार्च को नाम वापस लिए जाएंगे। उपचुनाव 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


यह सीट भाजपा विधायक आईडी धीमान के निधन के बाद खाली हुई है। भोरंज सीट के लिए भाजपा से पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान के बेटे अनिल धीमान, प्रदेश भाजपा सचिव कमलेश कुमारी और जिला परिषद सदस्य पवन कुमार टिकट की दौड़ में शामिल हैं। इस सीट के लिए आईडी धीमान के बेटे अनिल धीमान की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है जबकि कमलेश कुमारी की संगठन में अच्छी पैठ है।

पवन कुमार लगातार तीन बार जिला परिषद का चुनाव जीत चुके हैं। इनकी भी जनता में अच्छी पकड़ मानी जा रही है। इसी तरह कांग्रेस में डॉ. रमेश डोगरा को पिछली बार टिकट मिला तो उन्होंने उस समय भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री आईडी धीमान को अच्छी टक्कर दी थी।
विज्ञापन


एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन प्रेम कौशल भी यहां से चुनाव लड़ चुके  हैं और सीएम वीरभद्र सिंह के करीबियों में माने जाते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी एवं प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने भी दो बार चुनाव लड़ा है। जिला परिषद प्रतिनिधि रह चुकीं प्रोमिला भी रेस में मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पास इस सीट के लिए तीन नाम

जपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि अभी भाजपा के पास इस सीट के लिए तीन नाम हैं। इन्हीं में से एक को उम्मीदवार बनाया जाना है। 

कल सीएम वीरभद्र से मिलेंगे सुक्खू 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह मंगलवार को सीएम वीरभद्र से मिलेंगे और उनसे प्रत्याशी पर चर्चा की जाएगी। जल्दी ही उम्मीदवार तय हो जाएगा। 

भोरंज विस क्षेत्र में 73,485 मतदाता
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 73,485 मतदाता हैं। इनमें 35,642 पुरुष और 37,843 महिला मतदाता हैं। 2234 सर्विस वोटर हैं। उपचुनाव के लिए 99 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें 12 अति संवेदनशील, सात संवेदनशील और 80 सामान्य मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें