फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला उपचुनाव: छात्र संघ की तर्ज पर चुनाव लड़ रहे नैहरिया और कर्ण

Thu, 10 Oct 2019 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धर्मशाला में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी छात्र संघ चुनाव की तर्ज पर जंग लड़ रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं के दौरान प्रत्याशियों के साथ बड़े नेताओं से इतर छात्र ज्यादा चल रहे हैं। युवा छात्रसंघ चुनाव की तर्ज पर नारेबाजी कर चुनावी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उसी तर्ज पर एक दूसरे के झंडे और डंडे रातों-रात उखाड़े और लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रचार के दौरान दोनों प्रत्याशी पुराने नेताओं से ज्यादा अपने साथ युवा जोश पर विश्वास कर रहे हैं। खासकर भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया अधिकतर जगह युवा रणनीति को अंजाम देकर जीत का झंडा बुलंद करने की कोशिश में हैं। भाजपा प्रत्याशी के युवा जोश से हालांकि पार्टी के कुछ पुराने नेता अंदरखाने नाराज भी हैं।

नैहरिया के व्यक्तिगत प्रचार में एबीवीपी और भाजयुमो का असर ज्यादा दिख रहा है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के साथ भी प्रचार में अधिकतर जगह युवा जोश ही नजर आ रहा है। विजय के चुनाव प्रचार में भी एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का खासा असर दिख रहा है। हालांकि, वह पुराने नेताओं को भी साथ रखना नहीं भूल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों के पोस्टरों में भी अंतर

कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया ने चुनाव प्रचार अभियान का मुख्य चेहरा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बना लिया है। पूरे शहर में दीवारों पर चिपकाए उनके पोस्टरों में उनकी और सीएम की ही एक समान बड़ी फोटो है। जबकि, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शांता कुमार, धूमल, सतपाल सत्ती और किशन कपूर सभी की एक जैसी छोटी फोटो लगी हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने पोस्टर में अपनी फोटो ही बड़ी प्रकाशित करवाई है। सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका, वीरभद्र, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल, आशा कुमारी, कुलदीप राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, जीएस बाली, चंद्रेश कुमारी, सुधीर शर्मा और विप्लव ठाकुर को पोस्टरों में एक समान छोटे आकार में जगह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें