फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: अब दिग्गज उतरेंगे प्रचार के रण में, शांता-धूमल के तय होंगे कार्यक्रम

Wed, 20 Oct 2021 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि शांता कुमार और धूमल भी निश्चित तौर पर सभी जगहों पर कार्यक्रम और समय के हिसाब से प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए अब दिग्गज नेता भी फील्ड में उतरेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल उपचुनाव की प्रचार अवधि के आखिरी हफ्ते 23 अक्तूबर के बाद फील्ड में उतरेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय जल्दी ही दोनों पूर्व सीएम से पूछकर उनके प्रचार के स्थान और समय तय करेगी। 

विज्ञापन


दोनों ही वरिष्ठ नेता भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, लेकिन अभी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं और वह बीच-बीच में समय दे रहे हैं। भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि शांता कुमार और धूमल भी निश्चित तौर पर सभी जगहों पर कार्यक्रम और समय के हिसाब से प्रचार करेंगे। 

उधर, नादौन के विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 20 अक्तूबर से प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त 20 से 26 अक्तूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा में उपनेता प्रतिपक्ष आनंद शर्मा  25 अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे कोटखाई में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 23 से 27 अक्तूबर तक शिमला, किन्नौर और कुल्लू के प्रवास पर रहेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें