फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में उपचुनाव: कन्हैया, सिद्धू और चन्नी होंगे हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक, पढ़ें बाकी नाम

Fri, 08 Oct 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि पार्टी के अन्य इन स्टार प्रचारकों में भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली और संजय दत्त भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों को प्रचार में उतारने का फैसला लिया है। इनमें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पालयट और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा प्रमुख हैं। 

विज्ञापन


हाईकमान ने प्रदेश की चार सीटों में होने वाले उप चुनाव के लिए शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर निर्वाचन आयोग को भी भेज दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि पार्टी के अन्य इन स्टार प्रचारकों में भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली और संजय दत्त भी शामिल हैं।

इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, विधायक राजेंद्र राणा, विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और सेवानिवृत्त मेजर जरनल धर्मवीर सिंह राणा को शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के स्टार प्रचारक मंडी में ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे, क्योंकि इस सीट को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें