फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बर्फ में फिसलकर सड़क पर पलटी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 30 Mar 2024 09:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
बर्फ में फिसलने से सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मलिंग में शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे निगम की बस बर्फ पर फिसलने से सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा। एक महिला यात्री को मामूली सी चोटें आईं। जानकारी के अनुसार पथ परिवहन निगम की बस समदो से रिकांगपिओ आ रही थी। जैसे ही बस मलिंग के पास पहुंची तो बर्फ पर फिसलने से बीच सड़क में ही पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा पेश नहीं आया।

विज्ञापन


काजा-रिकांगपिओ बस रूट में चालक मंजीत और परिचालक अविनाश सहित 12 यात्री सवार थे। एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। वहीं बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई।

पथ परिहवन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा का कहना है कि बर्फबारी के कारण फिसलने से बस पलट गई। हादसे में चालक और परिचालक सहित 12 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं। उधर, एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने कहा कि मलिंग के पास निगम की बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आई थीं, जिसे सीएचसी पूह में प्राथमिक उपचार के बाद अवकाश दे दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें