फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल के आंदड़ी में एक माह बाद आज से बस सेवा होगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंगा निर्माण और सतलुज पेयजल परियोजना का कार्य पूर्ण होने के बाद राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र के आंदड़ी में एक महीने से बंद पड़ी बस सेवा आज से दोबारा शुरू होगी जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को राहत मिलेगी। पिछले एक महीने से इस मार्ग पर डंगा निर्माण कार्य और सतलुज पेयजल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। सड़क पर लगातार निर्माण गतिविधियों के चलते बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। इसके कारण आंदड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों खासकर छात्रों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही थी या निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा था। कई छात्रों को समय पर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है और परिवहन विभाग ने बस सेवा को बहाल कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने बस सेवा बहाल होने पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे उनकी दैनिक दिनचर्या आसान हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसे कार्यों के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े। स्थानीय पार्षद विरेंदर ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी ने सोमवार से बस सेवा बहाल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें