फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: नयनादेवी में सड़क पर पलटी बस, चार श्रद्धालु घायल

Sun, 02 Oct 2022 07:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)

सार

चालक बस को पीछे करने लगा। इसी बीच ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से चालक सहित चार अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस बीच सड़क में पलट गई। हादसे में बस चालक सहित चार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।  इसके बाद उन्होंने मंदिर में मां नयनादेवी के दर्शन किए। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के श्रद्धालु श्री नयनादेवी जी, चिंतपूर्णी और ज्वाला जी मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी बस श्री नयनादेवी के पास पहुंची। वहां बस जाम में फंस गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कुछ श्रद्धालु बस से उतर कर पैदल मंदिर की ओर चले गए, जबकि करीब 10 श्रद्धालु बस में ही बैठे रहे। यातायात को देख रहे पुलिस कर्मी ने चालक को बस को सड़क के दूसरी और खड़ा करने के लिए कहा।

चालक बस को पीछे करने लगा। इसी बीच ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से चालक सहित चार अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि घायलों का उपचार कराने के बाद मंदिर न्यास की गाड़ियों में श्रद्धालुओं को मातृ आंचल भवन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
हादसे में प्रीति देवी, कल्पना, नरेश कुमार और चालक वीरेंद्र चौधरी घायल हुए हैं। सभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें