फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयनादेवी मंदिर में 15,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी मंदिर में छठे नवरात्र पर दर्शन करने के लिए कतार में खड़े भक्त। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शरदीय नवरात्र के बीच शनिवार को श्री नयनादेवी जी में भारी संख्या श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। विभिन्न राज्यों से करीब 15,000 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन

छठे नवरात्र पर मां के दर्शनों के लिए सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं। सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर में भेजा। उधर मंदिर न्यास के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पांचवें नवरात्र पर चढ़ावे के रूप में 6,28,644 रुपये की नगदी प्राप्त हुई है। इसके अलावा 32.9 ग्राम सोना, 1.4 ग्राम चांदी, 20 ऑस्ट्रेलियन डॉलर और पांच यूरो चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें