फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। चंबा से पांगी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बैरागढ़ नाले के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हैं। आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक गंभीर घायल की तीसा अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों में चालक-परिचालक भी हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना स्थल पर भूस्खलन हुआ था। पुलिस ने चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को तीसा और चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

मौके पर पहुंची डीसी

लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही चंबा से उपायुक्त एम सुधा देवी समेत पूरा प्रशासन अमला घटनास्थल के लिए रवाना हुआ जो देर शाम तक पहुंचा।

मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपये जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। हादसे में गंभीर घायल चालक पवन कुमार व परिचालक संजीव कुमार को चंबा रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा
सड़क बहाली में जुटे लोनिवि कर्मचारियों ने चालक को बस आगे ले जाने से मना किया था। सड़क सड़क तंग थी और दोनों ओर मलबा गिरा हुआ था। फिर भी ड्राइवर ने खस्ताहाल सड़क से बस निकालने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर बैरागढ़ नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

बस हादसे के मृतकों की सूची

हादसे में मरने वालों की पहचान सुलोचना पत्नी नेगी राम निवासी प्रीतमास (चंबा), ब्यास देव (27) निवासी नाघुई, सलूणी, रीना देवी (33) पत्नी जगदीश निवासी मंडेहड़, बैजनाथ, चंद राम निवासी भंजराड़ू, मानदेई पत्नी बिशन दास निवासी लाहौल-स्पीति, भाग सिंह (34) निवासी सेई, चुराह, देव सिंह निवासी देवीकोठी, रोशन लाल और धीरज (12) के रूप में हुई है।

और जा सकती थीं जानें
गनीमत यह थी कि बैरागढ़ के पास मार्ग बाधित था इसलिए खचाखच भरी 32 सीटर बस से अन्य सवारियां नीचे उतर गईं थीं। चालक-परिचालक और 15 सवारियां बस में ही रहीं। चालक ने देखा कि पांगी की तरफ से एक वाहन निकल आया है। उसने बस आगे ले जाने का फैसला लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें