फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विहार में एचआरटीसी की बस लुढ़की, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह नौ बजे के करीब हुआ हादसा
विज्ञापन

एक्सपर्ट कमेटी ने किया मौके का मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो की शिमला-चैली बस शुक्रवार सुबह करीब 9:10 बजे वन विहार के पास सड़क से बाहर लुढ़क गई। हादसे के समय बस में चालक परिचालक के अलावा छह यात्री सवार थे। हादसे में चालक हेमराज, परिचालक धीरज और दीपक मलिक को हल्की चोटें आई हैं। अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही यह लोग घटना स्थल से चले गए थे।
चालक-परिचालक और एक अन्य यात्री को आईजीएमसी ले जाया गया जहां फर्स्ट एड के बाद इन्हें भी छुट्टी दे दी गई। हादसे से पहले चालक ने दो वाहनों को पास दिया था। सड़क बेहद संकरी होने के कारण बस बाहर लुढ़क गई। स्थानीय निवासी महेंद्र, प्रतिभा, अंकुश ने सड़क किनारे पैरापिट लगाने की मांग की है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया है। एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असल कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
धक्का लगाकर सड़क से हटानी पड़ी इलेक्ट्रिक बस
शिमला। एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस वीरवार दोपहर करीब 1:50 बजे टॉलैंड के पास एकाएक खड़ी हो गई। बस खराब होने से सड़क पर जाम लग गया। टॉलैंड में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी के आग्रह पर लोगों ने धक्का लगाकर बस को सड़क किनारे हटाया। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस का ईसीयू गर्म होने के कारण गाड़ी पावर लॉस हो गई थी। वर्कशाप लाकर बस को ठीक करवा दिया है। शुक्रवार को गाड़ी ऑन रोड हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें