फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी प्राइवेट बस, एक की मौत, 20 घायल

Thu, 10 Sep 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के पधर के पास एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।
विज्ञापन


हादसे में कुल 20 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा मंडी-जोगिंद्रनगर नेशनल हाइवे पर हुआ है। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बस सड़क से करीब 70 फीट गहरी खाई में गिरी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घायलों के बयान ले रही है। वहीं, परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें