पुलिस थाना तलाई में मारपीट, जान से मारने की धमकी और भैंसा चोरी होने पर एक व्यक्ति ने कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज करवाया। तलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई का है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हुरन (46) पुत्र समसुद्दीन गांव तुगड़ी झंडूता ने घुमारवीं न्यायालय में शिकायत दर्ज कर मारपीट और भैंसा चोरी होने के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने अधिनियम 156 (3) के तहत पुलिस थाना तलाई को चोरी और मारपीट पर मामला दर्ज करने के लिए आदेश दिए हैं। पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति की शिकायत दर्ज मामला दर्ज कर लिया है।