फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तो मैं स्वस्थ हूं, उत्तराधिकारी की जल्दी नहीं: दलाईलामा

Fri, 29 Nov 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
14वें तिब्बती धार्मिक सम्मेलन में दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन दिन पहले धर्मशाला में शुरू हुए 14वें तिब्बती धार्मिक सम्मेलन के समापन पर शुक्रवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि वह अपने उत्तराधिकारी की तलाश के लिए अभी जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 83 साल की उम्र में भी मैं शारीरिक रूप से स्वस्थ और आनंदित हूं। सम्मेलन के पहले ही दिन दुनिया भर से आए वरिष्ठ बौद्ध लामाओं ने दलाईलामा के उत्तराधिकारी को चुनने के चीन के दावे को नकार दिया था।

विज्ञापन


इसमें यह निर्णय हुआ था कि दलाईलामा खुद अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे। सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शिरकत कर धर्मगुरु दलाईलामा ने चीन के दावे पर अपने अंदाज में जवाब दिया है। दलाईलामा ने पुनर्जन्म पर कहा कि वह अपने उत्तराधिकारी की तलाश को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं। 70 मिनट तक किए वार्तालाप में दलाईलामा ने अपने पुनर्जन्म पर बातचीत की।

अपने उत्तराधिकारी के चयन के समय को लेकर दलाईलामा ने कोई खुलासा नहीं किया। दलाईलामा ने कहा कि उन्होंने सभी तिब्बती मठों से शिक्षा पर अधिक बल देने का आग्रह किया है। केवल मंत्र जाप ही पर्याप्त नहीं है। निर्वासित तिब्बत सरकार के धर्म एवं संस्कृति मंत्री कर्मा गेलेक ने कहा कि पुनर्जन्म के बारे में दलाईलामा की टिप्पणी ने संकेत दिया कि उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू होने के लिए अभी समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें