फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बयान से प्रशंसक मायूस, बिग बी ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में टेका माथा

Fri, 29 Nov 2019 07:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली/नग्गर
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट लेने के ट्वीट से उनके पर्यटन नगरी मनाली के प्रशंसकों में मायूसी छा गई है। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी अमिताभ के इस विचार के बाद उनके कमरे में जाकर रिटायर होने के बयान के संबंध में चर्चा की। उधर, मनाली के धरोहर गांव नग्गर में अमिताभ बच्चन और अभिनेता रणबीर कपूर ने माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में शूटिंग शुरू हुई। मंदिर के बाहर लगे सेट में दृश्य फिल्माए गए। अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर पर आरती करते दृश्य को फिल्माया गया। तीन-चार बार रिटेक करने के बाद दृश्य को ओके किया गया

विज्ञापन


बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना समेत उनका पूरा परिवार अमिताभ बच्चन का प्रशंसक है। अमिताभ की रिटायरमेंट की बात सुनकर कंगना समेत उनका सारा परिवार भावुक है। बिग बी का टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति भी समाप्त हो रहा है। उन्होंने बाकायदा अपना ट्विटर अकाउंट से इसकी घोषणा कर कहा कि शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति का समापन हो गया। 
बिग बी के प्रशंसक राकेश, जीवन, लकी, मैक, सीमा, रोहण और प्रकाश ने अमिताभ की रिटायरमेंट को सदमा बताया है। हालांकि, अमिताभ के पास अभी करीब दस प्रोजेक्ट हैं। सब फिल्में पूरी करने में उन्हें कुछ समय लगेगा। वहीं, बिग बी की झलक पाने के लिए काफी संख्या में लोग नग्गर पहुंचे थे, लेकिन शूटिंग स्थल से प्रशंसकों को दूर रखे जाने से उन्हें निराशा हाथ लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें