फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से बचने को दलाईलामा ने दी तारा मंत्र जपने की सलाह

Tue, 28 Jan 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जानलेवा कोरोना वायरस से बचने के लिए बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने चीन के अनुयायियों और बौद्ध मठों को तारा मंत्र का जाप करने की सलाह दी है। दलाईलामा सोशल मीडिया के एक आडियो क्लिप में तारा मंत्र का जाप करते हुए सुनाई दे रहे हैं। दलाईलामा कह रहे हैं कि अगर चीन के लोग और बौद्ध मठ इस तारा मंत्र का जाप करेंगे तो कोरोना वायरस जैसी महामारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


चीन से बौद्धों के एक समूह ने कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के तरीकों पर दलाईलामा से सलाह मांगी थी। इसके बाद दलाईलामा ने सोशल मीडिया में आडियो क्लिप जारी किया है। गौरतलब है कि चीन सरकार धर्मगुरु दलाईलामा को अलगाववादी नेता की संज्ञा देती रहती है। चीन की सीमा के पास किसी भी भारतीय इलाके और अन्य देशों में दलाईलामा के भ्रमण पर चीन सरकार अकसर आपत्ति जताती रहती है।

दलाईलामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीन सरकार अपना आधिकारिक दावा जताती है। लेकिन, इससे इतर दलाईलामा कभी भी द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया नहीं देते।  अभी तक चीन, हांगकांग, ताइवान और मकाऊ के बाहर थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अमेरिका, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, वियतनाम, कनाडा, आइवरी कोस्ट और नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। चीन के बाहर इस बीमारी से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें